अहमदाबाद: लड़की की ब्वॉय फ्रेंड ने किया अंतरंग संबंध का Video लीक, डिप्रेशन में आकर लगाई फांसी

  • Follow Newsd Hindi On  
कोरोना वायरस के खौफ से बिहार के एक शख्स ने की आत्महत्या

गुजरात के अहमदाबाद जिले में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली है। लड़की के ब्वॉय फ्रेंड ने उसका अंतरंग वीडियो लीक दिया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। लड़की अहमदाबाद के छारानगर इलाके में रहने वाली थी।

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के हवाले से अहमदाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि लड़की ने सोमवार शाम को अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।


उन्होंने आगे बताया कि लड़की के ब्वॉय फ्रेंड ने 29 फरवरी को उसका अंतरंग वीडियो अपने तीन दोस्त को भेज दिया था और उन तीनो ने उसे आगे वायरल कर दिया। जब लड़की के घर वालों को इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने उसके ब्वॉय फ्रेंड के खिलाफ पुलिस में रेप के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सरदार नगर के पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पटेल ने बताया, ‘लड़की के ब्वॉय फ्रेंड ने उसका अंतरंग वीडियो लीक कर दिया था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद उसने सोमवार शाम को अपने घर की छत से फांसी लाकर आत्म हत्या कर ली। दोनों कपल ने आपसी सहमति से अंतंरग वीडियो बनाई थी। हालांकि उसके ब्वॉय ने वो लीक कर दी थी।’

उन्होंने आगे बताया कि लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके तीन दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। हालांकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Gujarat University Senate Election 2020: गुजरात यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में NSUI के हाथों ABVP को मिली करारी शिकस्त

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)