अक्षय ने क्यों बनाया अपना म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’?

  • Follow Newsd Hindi On  
अक्षय ने क्यों बनाया अपना म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल'?

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उन्होंने ‘फिलहाल’ के साथ अपना डेब्यू म्यूजिक वीडियो इस वजह से बनाया क्योंकि “कुछ चीजों को समझाने से बेहतर महसूस किया जाता है।” अक्षय पिछले तीन दशकों से अधिक समय से शोबिज का हिस्सा रहे हैं, उन्हें इस वीडियो में कृति सेनन की बहन नुपूर संग रोमांस करते देखा जा रहा है।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में रहने के बाद, मैंने अपने म्यूजिक वीडियो की शुरुआत करने का फैसला लिया क्योंकि कुछ चीजों को समझाए जाने से बेहतर उन्हें महसूस करना है। प्रस्तुत है ‘फिलहाल।”‘



गाने को बी प्राक ने गाया है जिसे जानी ने लिखा है। अरविन्द्र खरा द्वारा निर्देशित इस गीत के माध्यम से एक सच्चे प्रेम की कहानी को दर्शाया गया है जो पवित्र, निस्वार्थ होने के बावजूद अधूरा है।

मात्र 24 घंटे से कम समय में इस वीडियो को अब तक 1.4 करोड़ लोगों ने देख लिया है।


फोर्ब्स ने जारी की हाईऐस्ट पेड एक्टर्स की सूची: अक्षय कुमार चौथे स्थान पर

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)