Albert Einstein B’Day Special: अल्बर्ट आइंस्टीन के वो विचार जो बदल देंगे आपके जीने के तरीके

  • Follow Newsd Hindi On  
Albert Einstein B’Day Special: अल्बर्ट आइंस्टीन के वो विचार जो बदल देंगे आपके जीने के तरीके

Albert Einstein B’Day Special: दुनिया के जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का आज जन्मदिन है। आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 में जर्मनी में हुआ था। वे एक भौतिकशास्त्री थे। उन्होंने दुनिया को अपनी रिलेटिविटी की थ्योरी (Theory of Relativity) के बारे में समझाया था। इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े अविष्कार किए थे। उन्हें कुछ सिद्धांतों की खोज के लिए नोबल पुरस्कार से भी नवाया गया था।

अल्बर्ट आइंस्टीन को वैज्ञानिक खोज के लिए दुनियाभर में कई लोग जानते हैं लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग होंगे जिन्हें पता नहीं होगा कि आइंस्टीन दुनिया के जाने-माने दार्शनिक भी थे। उन्होंने अपनी वैज्ञानिक खोज के अलावा कई  सफलता और ज्ञान के बारे में लोगों को बताया था। उनके इन विचारों से साइंस पढ़ने वाले विद्यार्थी ही प्रभावित नहीं होते हैं बल्कि उन्हें मानने वाला हर कोई व्यक्ति उनके विचारों से प्रेरणा लेता है। आज हम आइंस्टीन के जन्मदिन के विशेष मौके पर आपको उनके कुछ खास विचारों के बारे में बता रहे हैं। इन विचारों से प्रेरणा लेकर आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं। 


अल्बर्ट आइंस्टीन के 10 महत्वपूर्ण विचार

1.शिक्षा वो है, जो स्कूल में सिखाई गई बातों को भूल जाने के बाद बचती है। 

2..जो छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता है, उस पर बड़े मामलों पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

3. ईश्वर के सामने हम सब एक समान हैं, एक समान बुद्धिमान और एक समान मुर्ख भी।


4.जिन्दगी साइकिल चलाने के समान है, बेलैंस बनाने के लिए आपको चलते रहना होता है।

5.जैसे ही आप सीखना बंद करते हैं, आप मरना शुरू कर देते हैं।

6.आप कभी असफल नहीं होते जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते।

7.जब तुम प्रकृति को गौर से देखोगे तब कुछ भी बेहतर तरीके से समझ सकते हो।

8.किसी एक चीज को बार-बार करना और हर बार अलग परिणाम की आशा करना मूर्खता है।

9.सबसे पहले आपको खेल के नियमों को जानना चाहिए, उसके बाद ही आप दूसरों से बेहतर खेल सकते हैं।

10.कल से सीखें और आज के लिए जिएं। सफल होना चाहते हैं तो जीवन में सवाल करने की आदत को कभी भी न छोड़ें।


नासा के कंप्यूटर से भी तेज चलता था वशिष्ठ नारायण सिंह का दिमाग, बीमारी के चलते गुमनामी में कटी आधी जिंदगी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)