Lunar Eclipse 2020: जुलाई की इस तारीख को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें इससे जुड़ी खास बातें

  • Follow Newsd Hindi On  
All you need to know about Penumbral Eclipse or Upachaya Grahan 2020

5 जुलाई को धनु राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। गुरु पूर्णिमा पर 5 जुलाई 2020 को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) लगेगा। यह 30 दिनों के भीतर तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था।

5 जुलाई को रविवार के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) धनु राशि में लग रहा है। इस लिहाज से इस बार ग्रहण के अलग मायने है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य (Sun) मिथुन राशि में होगें और पूर्णिमा (Purnima) तिथि भी रहेगी। ज्‍योतिष के मुताबिक एक माह में दो या उससे अधिक ग्रहण (Eclipse) पड़ने को शुभ नहीं माना गया है।


यह ग्रहण भारत (India) में दिखाई नहीं देगा। इसे दक्षिण एशिया (South Asia) के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। इसके दिखाई देने की अवधि तकरीबन पौने तीन घंटे तक की होगी। लास एंजिल्स में 4 जुलाई रात 8 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 52 मिनट तक दिखाई देगा।

जबकि केपटाउन (Cape Town) में 5 जुलाई को सुबह 5 बजे तक खत्म होगा। इसके बाद 5 महीने 25 दिन बाद 30 नवंबर को चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020) व 14 दिसंबर 2020 को टोटल सूर्यग्रहण  (Solar Eclipse) होगा। इसे भी हम भारत (India) में नहीं देख पाएंगे। खगोलविद् के मुताबिक वर्ष 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे।

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) का समय


उपच्छाया से पहला स्पर्श – सुबह 8.38 बजे

परमग्रास चंद्र ग्रहण – सुबह 9.59 बजे

उपच्छाया से अंतिम स्पर्श – दोपहर 11:21 बजे

उपच्छाया की अवधि – 2 घंटे 43 मिनट्स 24 सेकंड

 चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक मान्य नहीं

5 जुलाई को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) में सूतक काल मान्य नहीं है। इस ग्रहण को उपछाया ग्रहण माना जा रहा है। जब उपछाया ग्रहण होता है तो सूतक नहीं लगता है। इसलिए भोजन (Food)और पूजा (Pooja)आदि कार्य किए जा सकते हैं, साथ ही गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें और नियमों का पालन करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)