Amarpur Vidhan Sabha Seat: अमरपुर विधानसभा में JDU को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक पाएगी कांग्रेस

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Election Result 2020: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी

Amarpur Vidhan Sabha Seat: बिहार की अमरपुर विधानसभा सीट बांका जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट पर कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू तीनों ही पार्टियों का कब्जा रहा है। लेकिन पिछले दो चुनावों से यहां से जेडीयू प्रत्याशी को जीत मिलती आई है। इस बार के चुनाव में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन है तो ऐसे में मुकाबला NDA और महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच है।

अमरपुर सीट का इतिहास

अमरपुर विधानसभा 1957 अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में कांग्रेस के शीतल भगत को जीत मिली थी। अमरपुर विधानसभा सीट पर अब तक कुल 15 चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस 4 बार, राजद 3 बार, जदयू 2 बार, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी 2 बार, जनता दल, निर्दलीय, जनता पार्टी और जनसंघ ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

अमरपुर विधानसभा सीट पर मुस्लिम, राजपूत, कोइरी, यादव की तादाद अच्छी खासी हैं। इसके साथ यहां भूमिहार, ब्राह्मण, रविदास, कुर्मी की संख्या भी अच्छी है।

कुल वोटरः 2.89 लाख

पुरुष वोटरः 1.54 लाख (53.4%)


महिला वोटरः 1.34 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.000%)

अमरपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 55 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में जेडीयू के जनार्दन मांझी ने बीजेपी के मृणाल शेखर को मात दी थी। मांझी के खाते में 73,707 (47.89 फीसदी) वोट पड़े थे तो वहीं मृणाल शेखर को 61934 (40.24 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

Amarpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू- जयंत राज

कांग्रेस – जीतेंद्र सिंह

बीएसपी – शमशेर सिंह

लोजपा – मृणाल शेखर

Amarpur Vidhan Sabha winner :  अमरपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Janardan Manjhi JD(U) 73707 Mrinal Shekhar BJP 61934
2010 Janardan Manjhi JD(U) 47300 Surendra Prasad Singh RJD 29293
OCT 2005 Surendra Prasad Singh RJD 33679 Bedanand Singh JD(U) 31278
FEB 2005 Surendra Prasad Singh RJD 31428 Veda Nand Singh JD(U) 25109
2000 Surendra Prasad Singh RJD 49144 Bedanand Singh SAP 39934
1995 Surendra Prasad Singh JD 34287 Binoy Bihari Singh BPP 19714
1990 Madho Mandal IND 36466 Kamdeo Prasad Yadav INC 29339
1985 Neel Mohan Singh INC 58877 Dhirendra Prasad Yadav LKD 13161
1980 Nil Mohan Singh INC(I) 24912 Dhirendra Prasad Yadav JNP(SC) 21912
1977 Janardhan Yadav JNP 40647 Makeshwar Prasad Singh CPI 16185
1972 Janar Dan Yadav BJS 23680 Balram Rai INC 20464
1969 Sukhnarain Singh SSP 15734 Janardan Prasad Yadav BJS 15575
1967 S.N. Singh SSP 16868 J.P. Yadav BJS 15623
1962 Shital Prasad Bhagat INC 12823 Maheshwari Prasad Kapri JS 6203
1957 Shital Pd. Bhagat INC 11781 Nitya Pd. Singh IND 3780

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)