नई दिल्ली: खाने में बहुत सी चीज़ होती हैं लेकिन क्या आपने कभी उपला (cow dung )खाया है ? आप सोच रहे होंगे कि भला उपला कोई क्यों खाएगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक शख्स गाय का उपला खाकर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस शख्स ने धार्मिक कार्यों यानि पूजा-पाठ के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से उपला यानि गाय का सूखा गोबर (cow dung ) ऑर्डर किया।
आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि उसने उपले का उपयोग धार्मिक कार्यों में न करके उन्हें खाने में इस्तेमाल किया। यही नहीं, उपला खाने के बाद उसने इस प्रोडक्ट के बारे में साइट पर अपना रिव्यू भी दिया है। उसने लिखा- बहुत हर खराब स्वाद ट्विटर यूजर डॉ संजय अरोड़ा ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्हें अमेजन के रिव्यू कमेंट में एक ऐसा पोस्ट दिखा जिसमें उपले के बारे में कमेंट किया गया था।
डॉ संजय अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा- उस व्यक्ति ने जिस ब्रांड से ऑर्डर किया था उसके बारे में घटिया कमेंट किया। उन्होंने कहा, ‘यह बुरा था जब मैंने इसे खाया। यह घास जैसा था और स्वाद में कींचड़ जैसा था। मुझे उसके बाद लूज मोशंस हुए। कृपया विनिर्माण करते समय थोड़ा अधिक स्वच्छ रहें। इसके अलावा, इस उत्पाद के स्वाद और कुरकुरेपन पर ध्यान दें। अपने पोस्ट में, संजय अरोड़ा ने उत्पाद के दो स्क्रीनशॉट पोस्ट किए और उस व्यक्ति की समीक्षा की और इसे कैप्शन दिया, “ये मेरा भारत, मैं अपने भारत से प्यार करता हूं। ”
Ye mera India, I love my India…. 🙂 pic.twitter.com/dEDeo2fx99
— Dr. Sanjay Arora PhD (@chiefsanjay) January 20, 2021