Petrol Diesel Price Today: लगातार 14वें दिन भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार 14 दिनों से कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने से आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 96.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 87.96 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 90.77 रुपये और डीज़ल का भाव 83.75 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि मार्च में तीन बार पेट्रोल डीजल के दाम में कटौती की गई थी।


सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल

घरेलू तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 15 दिन के कच्चे तेल के औसत दाम के आधार पर पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें तय करती हैं। इन तेल कंपनियों को इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव को भी ध्यान में रखना होता है। जानकारों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोल सस्ता हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चा तेल सस्ता होना है। इधर भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने ईरान (Iran) से क्रूड ऑयल आयात (Crude Import) करने की तैयारी शुरू कर दी है। ईरान से तेल आते ही भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम नरम होने लगेंगे।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.56 80.87
मुंबई 96.98 87.96
चेन्नैई 92.58 85.88
कोलकाता 90.77 83.75
भोपाल 98.58 89.13
रांची 88.07 85.50
बेंगलुरु 93.59 85.75
पटना 92.89 86.12
चंडीगढ़ 87.14 80.57
लखनऊ 88.85 81.27

(स्रोत- IOC SMS)


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)