दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: अंबेडकर नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Ambedkar Nagar Assembly seat

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: अंबेडकर नगर विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Ambedkar Nagar Assembly seat

Ambedkar Nagar Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। अंबेडकर नगर विधानसभा सीट (Ambedkar Nagar Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट दक्षिणी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के अजय दत्त ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी अशोक कुमार को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में अंबेडकर नगर सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक अजय दत्त को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने खुशी राम को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने यदुराज चौधरी पर दांव आजमाया है।


अंबेडकर नगर विधानसभा सीट (Ambedkar Nagar Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का अंबेडकर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Ambedkar Nagar seat) दक्षिण दिल्‍ली जिले का हिस्सा है। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर इसका नाम रखा गया है। संगम विहार और देवली इलाकों से सटा बसा यह क्षेत्र मेट्रो लाइन और सड़क मार्ग से समृद्ध होने के कारण यहां से पूरी दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा का आसानी से भ्रमण किया जा सकता है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अंबेडकर नगर सीट पर 1993 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के प्रेम सिंह ने भाजपा के राजेंद्रर कुमार सोनकर को हराया और विधायक बने। इस सीट पर कांग्रेस नेता प्रेम सिंह लगतार 5 बार विधायक चुने गए। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता अजय दत्‍त ने जीत हासिल की और इस सीट पर पहले गैर-कांग्रेसी विधायक बने।

अंबेडकर नगर विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 139676 है, जिनमें पुरुष मतदाता 76233 और महिला मतदाता 63436 हैं। पिछले चुनाव में 69.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


अंबेडकर नगर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

अजय दत्त, आप – 66632
अशोक कुमार, बीजेपी – 424172

हार का अंतर – 24172

अंबेडकर नगर विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – अजय दत्त
BJP – खुशी राम
Congress – यदुराज चौधरी

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)