अमेरिका के इस कपल ने पेश की प्यार की मिसाल, 100 साल का दूल्हा और 102 साल की दुल्हन

  • Follow Newsd Hindi On  
अमेरिका के इस कपल ने पेश की प्यार की मिसाल, 100 साल का दूल्हा, 102 साल की दुल्हन

कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और प्यार में सब कुछ जायज होता है। प्यार किसी को भी कभी भी हो सकता है। इस बात को अमेरिका के एक कपल ने 100 साल की उम्र में शादी कर यह साबित कर दिखाया है।

दरअसल, अमेरिका के ओहिओ क्षेत्र के निवासी जॉन की उम्र 100 है। वहीं फीलिस की उम्र 102 वर्ष है। दोनों ने हाल ही में शादी रचाई। बताया जा रहा है कि दोनों एक साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने शादी कर उम्र भर साथ रहने का फैसला किया है।


बताया जा रहा है जॉन और फीलिस एक दूसरे से पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने शादी का निर्णय किया। अब दोनों शादी कर के एक- दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

इसे कहते हैं प्यार, दूल्हा 100, दुल्हन 102 साल की, रचाई शादी

बता दें कि जॉन द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ चुके हैं‌। लगभग 10 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था, तभी से वह अकेले थे। वहीं, फीलिस के पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह एक वृद्धाश्रम में रहने लगीं। अब दोनों को अपने जीवन में एक नई किरण दिखी है।


दोनों ने इस उम्र में शादी कर के सबको बताया है कि प्यार को उम्र से नहीं तौला जा सकता है, न ही जीवन को नए तरीके से शुरू करने की कोई उम्र होती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)