अमेरिका : प्रेस कर्मियों पर गोलीबारी का आरोपी दोषी करार

  • Follow Newsd Hindi On  

 वाशिंगटन, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में पिछले साल एक समाचारपत्र के पांच कर्मियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी दोषी सिद्ध हो गया है।

 समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रामोस ने पिछले साल 28 जून को एक शॉटगन से कैपिटल गैजेट के न्यूजरूम में अंधाधुन गोलीबारी कर चार पत्रकारों और एक सेल्स असिस्टेंट की हत्या कर दी थी। प्रशासन के अनुसार यह पुरानी दुश्मनी से प्रेरित होकर किया गया था।


प्रांतीय राजधानी एनापोलिस में कोर्ट में जेरोड रामोस (39) ने सोमवार को स्वीकार किया कि उसने वे हत्याएं की थीं।

रामोस की याचिका स्वीकार करने वाली न्यायाधीश लौरा रिपकेन ने कहा कि उन्होंने पाया कि आरोपी ने स्वतंत्र रूप से, जानबूझ कर और स्वेच्छा से सुनवाई द्वारा अपने दोष सिद्धि या निर्दोषिता साबित करने के अधिकार को त्याग दिया है।

एक निर्णायकमंडल आगामी सप्ताहों में एक गवाही सुनेगी कि रामोस इस पागलपन के लिए जिम्मेदार है कि नहीं।


रामोस ने वास्तव में अपराध के लिए दोषी नहीं माने जाने की याचिका दायर की थी।

वह हमला अमेरिका के इतिहास में पत्रकारों पर हुआ सबसे खतरनाक हमला था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)