अमित शाह के रोडशो ने कोलकाता को भगवा रंग में रंगा

  • Follow Newsd Hindi On  

 कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)| कोलकाता का दिल मंगलवार को भगवा रंग से सराबोर हो गया। यहां हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाचते-गाते और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो में भाग लिया।

 यह रोडशो लोकसभा चुनाव के तहत19 मई को होने वाले अंतिम व सातवें चरण के मतदान से पहले आयोजित किया गया।


रंगीन जुलूस मध्य कोलकाता के शहीद मीनार से शुरू होकर धर्मतल्ला क्रॉसिंग, लेनिन सरणी और सुबोध मलिक चौराहे तक निकाला गया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

शाह एक ट्रक पर उत्तरी कोलकाता के उम्मीदवार राहुल सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और वरिष्ठ पार्टी नेता मुकुल रॉय के साथ लोगों का जोश बढ़ा रहे थे।

कई भगवा बैलून छोड़े गए और गलियां फूलों की पंखुड़ियों से पटी पड़ी थीं।


इस राजनीतिक कार्यक्रम में सांस्कृतिक पक्ष को भी नहीं नकारा जा सकता। यहां कई राज्यों और जिलों से कलाकार आए थे, जिन्होंने गाना गाए और नृत्य पेश किया।

सड़कों के किनारे खड़े लोगों का पंजाब के भांगड़ा, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के जनजातीय नृत्य, पूर्वी प्रदेश के नृत्य व ओडिशी ने मन मोहा।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)