भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान से नवाज़े जाएंगे ‘महानायक’ अमिताभ, मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  • Follow Newsd Hindi On  
सुबह सिर्फ आपको खुद का सामना करना पड़ता है : बिग बी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिए मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

सिनेमा जगत में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को ‘एंग्री यंग मैन’, ‘बिग बी’ और ‘शहंशाह’ जैसे नामों से भी जाना जाता है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित कर चुकी है।


बता दें, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिलहाल सोनी टीवी के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘बदला’ थी। इसके अलावा उनकी आने वाली फ़िल्मों में सई रा नरसिम्हा रेड्डी, गुलाबो सिताबो, झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र शामिल हैं। इन सभी फ़िल्मों में वे एकदम अलग अंदाज में नज़र आएंगे।

ज्ञात हो कि भारतीय सिनेमा के विकास में अहम योगदान देने वाली फिल्मी हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत हुई थी। पहली बार यह पुरस्कार देविका रानी को मिला था।


हिंदुस्तान की पहली अभिनेत्री देविका रानी, मिला था पहला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)