आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे चर्चा में बनी रहती हैं। आये दिन सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो वायरल होते हैं। अब आम्रपाली का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह पवन सिंह के गाने पर झूमती नजर आ रही हैं।

‘यूट्यूब क्वीन’ आम्रपाली दुबे के इस वीडियो में वह साड़ी पहने हुए भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के गाने पर एक्ट कर रही हैं। उनका यह ‘टिक- टोक’ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया।


आम्रपाली का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पोस्ट होते ही इस पर हजारों व्यूज और कमेंट्स आ गए।

आम्रपाली दुबे के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। को-स्टार के साथ उनके डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं। बता दें कि आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मानी जाती हैं। उनकी और निरहुआ की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। अब तक 25 फिल्मों में काम कर चुकी आम्रपाली को पहचान फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से मिली। इससे पहले वह हिंदी टेलीविज़न शो ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में भी नजर आ चुकी हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)