अमृतसर हमला : पंजाब पुलिस ने 1 शख्स को गिरफ्तार किया

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 21 नवंबर (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि पंजाब पुलिस ने निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है।


हमले में शामिल दूसरा व्यक्ति अवतार सिंह अभी भी फरार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले में पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया।

उनके अनुसार, हमले के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।


अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह ‘आतंकवादी घटना’ है और इसका धर्म से कोई जुड़ाव नहीं है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)