अमूल ने राहुल गांधी का बनाया कार्टून, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में अपने घरेलू मैदान अमेठी के साथ, राहुल केरल में वायनाड से भी चुनाव लड़ेंगे। यह देखते हुए कि पहली बार राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया, और पहली बार उनके परिवार से किसी व्यक्ति ने केरला से चुनाव लड़ने का सोचा, कई लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब  अमूल डेरी भी इसमें शामिल हो गया है।

अमूल ने एक कार्टून बनाकर एडवर्टाइज किया है।  विज्ञापन में 48 वर्षीय राहुल के कार्टून को दिखाया गया है, इसमें लिखा है, अमेठी के पराठे के साथ, वायनाड का बटर खा सकते हैं। राहुल को उनके सफेद कुर्ते पजामे में दिखाया गया है। उन्होंने दो निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दोनों हाथ में टोस्ट के एक टुकड़े को पकड़े हुए दिखाया है।अमूल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।  कार्टून इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बहुत वायरल हो रहा है, और 24 घंटे से भी कम समय में 5,200 से अधिक बार देखा गया। कई लोगों ने अमूल की सराहना की, तो कई लोग इसके खिलाफ लिखते नजर आए।



गौरतलब है कि कांग्रेस के घोषणापत्र के विमोचन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था, “वहां मेरे लिए एक मांग थी। दक्षिण भारत में उपेक्षा की भावना है। दक्षिण भारत को नरेंद्र मोदी से दुश्मनी महसूस होती है। मैं दक्षिण भारत में लोगों को दिखाना चाहता था कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। मैं एक संदेश भेजना चाहता था,। मैं आपके साथ खड़ा हूं ’।”

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)