अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान आएं : केजरीवाल

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट कर शहर के सभी लोगों को इस अवसर पर आमंत्रित किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज तीसरी बार दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ लूंगा। अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।”

केजरीवाल रामलीला मैदान में अपने छह मंत्रियों के मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले रहे हैं।


आप को दिल्ली के चुनावों में भारी जनादेश मिला। इसने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीती।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)