अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोवर, कुछ यूं किया फैंस का शुक्रिया

  • Follow Newsd Hindi On  
अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पर हुए 1 करोड़ फॉलोवर, कुछ यूं किया फैंस का शुक्रिया

मुंबई। अपने जन्मदिन से दो दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं। अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया था। उन्होंने उसके कैप्शन में कहा, “10 मिलियन (1 करोड़)। आप सभी का धन्यवाद।”

बुधवार को अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे।


वह सोशल मीडिया प्लेटफार्स पर सक्रिय है और अपने पेशेवर जीवन और अपने निजी जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में अपडेट साझा करने के लिए माध्यम का उपयोग करते हैं।

काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है। 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)