अर्जुन अभी नहीं करेंगे मलाइका से शादी, फैमिली प्रेशर के चलते लिया फैसला

  • Follow Newsd Hindi On  
अर्जुन अभी नहीं करेंगे मलाइका से शादी, फैमिली प्रेशर के चलते लिया फैसला

बॉलीवुड में इस समय अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की नज़दीकियों की काफी चर्चा है। आए दिन दोनों एक- दूसरे के साथ वक्त बिताते नज़र आते हैं। इन्ही के चलते उनकी शादी की अटकले लगायी जा रही थी, लेकिन इन सभी अटकलों पर अर्जुन कपूर ने रोक लगा दी है।

खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर ने अभी शादी न करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला अपने परिवार के दबाव के चलते लिया है। उनके पिता और बहनें मलाइका से अर्जुन के रिश्ते के पक्ष में नहीं हैं और वे नहीं चाहते कि अर्जुन मलाइका से शादी करें। इसी फैमिली प्रेशर के चलते अर्जुन कपूर ने अभी शादी का निर्णय टाल दिया है। हाल ही में खबर आई थी कि ये दोनों जल्द ही अप्रैल में शादी कर सकते हैं।


बता दें कि अर्जुन और मलाइका की बढ़ती नज़दीकियों के बाद दोनों के करीबी सूत्रों ने शादी की बात कही थी। बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंद सकते हैं लेकिन अर्जुन ने अब शादी की चर्चाओं पर रोक लगा दी है।

काफी समय से अर्जुन और मलाइका एक साथ हैं। अक्सर दोनों डिनर डेट से लेकर हॉलीडे तक साथ नजर आते हैं। शादी की चर्चाओं के बीच अर्जुन कपूर ने इस मुद्दे पर हाल ही में बयान दिया था। मलाइका से शादी की बात पर अर्जुन ने जवाब दिया था कि, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं अभी केवल 33 साल का हूं और मुझे अभी शादी की कोई जल्दबाजी हीं है।’ अर्जुन ने यह बात भी स्वीकार की थी कि मलाइका उनकी जिंदगी में एक खास जगह रखती हैं। और जब उनकी शादी होगी तो वह इसकी घोषणा ऑफिशली करेंगे क्योंकि आज के दौर में कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)