अर्जुन रामपाल ने शेयर की नवजात बेटे के साथ एक और तस्वीर

  • Follow Newsd Hindi On  
अर्जुन रामपाल ने शेयर की नवजात बेटे के साथ एक और तस्वीर

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने नवजात बेटे का हाथ पकड़े हुए अपनी एक प्यारी तस्वीर साझा की है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे की एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है और साथ ही अर्जुन की उंगलियां दिख रही हैं।

बेटे की तस्वीर साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘उफ’। इसके बाद उन्होंने ढेर सारी दिल की इमोजी भी बनाई।


गैब्रिएला ने भी एक अन्य पोस्ट में यही तस्वीर साझा की। इससे पहले भी अर्जुन ने बच्चे के साथ एक तस्वीर साझा की थी।

गौरतलब है कि अर्जुन ने अप्रैल में पुष्टि की थी कि गैब्रिएला और वह एक साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन ने पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।

अर्जुन व जेसिया शादी के 20 साल बाद पिछले वर्ष ही अलग हो गए थे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)