अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया

  • Follow Newsd Hindi On  
अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास से जनता दर्शन केलिए भाजपा मुख्यालय में ले जाया गया। जेटली का पार्थिव शरीर ले जा रहे फूलों से लदे सैन्य वाहन के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता भी काफिले में आए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट के लिए ले जाया जाएगा।


लंबे समय से बीमार चल रहे जेटली (66) का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था।


भाजपा में अंतिम उदार नेता थे अरुण जेटली

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी सहित अन्य नेताओं ने ट्वीट कर जताया दुख, दी श्रद्धांजलि


अरुण जेटली: संकट के साथी, मीडिया के चहेते, महंगी घड़ी और कारों का शौक, जानें उनका सफर

अरुण जेटली: DU छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर वित्त मंत्री तक का सफर, जानें उनके जीवन की 10 बातें

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)