Arwal Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: RJD ने भाकपा-माले को सौंपी अपनी अरवल सीट, जानें यहां का चुनावी समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Arwal Vidhan Sabha Seat, Bihar Election result and history

Arwal Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: अरवल विधानसभा सीट पर किसी खास पार्टी का कभी भी दबदबा नहीं रहा। अरवल विधानसभा सीट 1951 में अस्तित्व में आई थी. इस सीट से पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर गोदानी सिंह ने जीत दर्ज की थी। अभी अरवल विधानसभा क्षेत्र पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का कब्जा है।

Arwal Vidhan Sabha: अरवल विधानसभा सीट का इतिहास

2015 के चुनावों में आरजेडी के रविंद्र सिंह ने 55,295 (42.6%) मतों के साथ जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के चितरंजन कुमार को मात दी थी। पिछले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद 21,354(16.5%) वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।


इसी तरह 2010 के चुनावों में बीजेपी के चितरंजन कुमार ने जीत हासिल की थी। चितरंजन कुमार ने 23,984   (25.3%) मतों के साथ जीत दर्ज की थी, तब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद 19,782 (20.9%) मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी के दुलार चंद सिंह 15,513 (16.4%) मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

अरवल विधानसभा सीट का चुनावी समीकरण

अरवल विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी 352013 है। इसमें 85.27% आबादी गांवों जबकि 14.73% लोग शहरों में रहते हैं। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का अनुपात क्रमशः 21.23 और 0.08 फीसदी के आसपास है।

2020 विधानसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के महानंदन प्रसाद

दीपक शर्मा-बीजेपी

Arwal Vidhan Sabha winner: अरवल के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ravindra Singh RJD 55295 Chitranjan Kumar BJP 37485
2010 Chitranjan Kumar BJP 23984 Mahanand Prasad CPI(ML)(L) 19782
OCT 2005 Dular Chand Singh LJP 33810 Ranjeet Kumar BJP 25371
FEB 2005 Dularchand Singh LJP 28864 Veena Devi RJD 18983
2000 Akhilesh Pd. Singh RJD 29298 Shah Chand CPI(ML)(L) 27037
1995 Ravindra Singh JD 50370 Ramadhar Singh CPI(ML)(L) 20836
1990 Krishana Nandan Prasad Singh IND 38902 Ramadhar Singh IPF 33630
1985 Krishna Nandan Prasad Singh IND 65621 Ram Prasad Ojha INC 30874
1980 Krishnandan Pd. Singh IND 20744 Deo Kumar Sharma INC(I) 19307
1977 Baneshwar Prasad Singh JNP 35926 Ram Bhawan Singh CPI 23854
1972 Rang Bahadur Singh IND 19995 Sat Md. Juhair CPI 17114
1969 Shah Zohair CPI 18455 Nunoo Chandra Bhasker BJS 14715
1967 S. Zohair CPI 26159 J. Singh IND 8395
1962 Budhan Mehta INC 13141 Zohair Shah CPI 12915
1957 Budhan Mehta INC 7764 Shah Mohammed Zonair Saheb CPI 5686
1951 Gudani Singh SP 10324 Chandrabhusan Pd. Singh IND 4392

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)