अश्वेत महिला कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर हॉलीवुड में उत्साह

  • Follow Newsd Hindi On  

लॉस एंजेलिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस को चुने जाने को लेकर हॉलीवुड में उत्साह है। उद्योग के सितारों ने जो बाइडन और नई महिला उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

अभिनेत्री मिंडी कलिंग ने कमला हैरिस का जिक्र करते हुए लिखा, अपनी बेटी को पकड़कर मैं रो पड़ी और मैंने उससे कहा, देखो बेबी यह हमारी तरह दिखती है।


वैश्विक दर्शकों के लिए टॉप शेफ होस्ट के रूप में लोकप्रिय पद्मा लक्ष्मी ने लिखा, अम्मा, हमने कर दिखाया, अपने नए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का स्वागत करने के लिए बहुत आनंदित हैं।

लोकप्रिय सीरीज वीप में संयुक्त राज्य के उपराष्ट्रपति की भूमिका के लिए प्रसिद्ध जूलिया लुई-ड्रेफस ने साझा किया, मैडम उपराष्ट्रपति अब मात्र एक काल्पनिक चरित्र नहीं है।

हॉलीवुड स्टार रीज विदरस्पून ने ट्वीट किया, हमारे राष्ट्र के इतिहास में बहुत ही जबरदस्त पल। हमारे नए राष्ट्रपति जो बाइडन और हमारे इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई।


अभिनेता जोश गैड ने लिखा, मेरा गला भर आया है। काश मेरा दोस्त चैडविक बोसमैन यह देखने के लिए यहां होता कि इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बन गई हैं।

टॉक शो होस्ट लिली सिंह ने लिखा, बल्ले बल्ले आंटी जी। कमला हैरिस को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। उस गुप्त जश्न के वीडियो को साझा करने का समय आ गया है, जिसे मैंने कब से संभाल रखा है।

गायिका अलिसिया कीज ने लिखा, मैं रोने वालों में से नहीं हूं, लेकिन मेरी आंखें भर आई हैं। हम नफरत को जीतने नहीं देंगे। जब हम एक दूसरे के लिए प्यार दिखाते हैं, तो हम जीत जाते हैं! अभी बहुत काम किया जाना है, लेकिन मेरा मानना है कि हम एक दूसरे के लिए तैयार हैं! चलो सशक्त बनते हैं। अब वास्तविक काम शुरू होगा। कमला हैरिस को बहुत-बहुत बधाई।

पॉप सुपरस्टार बियॉन्से ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बाइडन और हैरिस को मास्क पहने हुए और अमेरिकी ध्वज के नीचे हाई-फाइव देते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, चयनित राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई।

गायिका माइली साइरस ने लिखा, अब अमेरिका में यह पार्टी है। जो बाइडन, कमला हैरिस।

अभिनेत्री फिल्मकार एलिजाबेथ बैंक्स ने लिखा, मुझे बहुत राहत मिली है। बधाई हो जो बाइडन। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस के विचार पर रो रही हूं, वाह वाह वाह।

जेस्सी टायलर फग्र्यूसन ने लिखा, मैडम उपराष्ट्रपति, मैं रो रहा हूं।

केके पाल्मर ने लिख, मेरी उपराष्ट्रपति एक अश्वेत महिला है। मैं इस स्थिति में एक अश्वेत महिला को देखने के लिए बहुत प्रेरित और वास्तव में हैरान हूं। मैं अश्वेत कह रही हूं, क्योंकि प्रतिनिधित्व मायने रखता है। अमेरिका में मैंने सत्ता में लोगों के बीच अश्वेत लड़की के रूप में बार-बार अश्वेतों की तलाश की है, जो मेरे जैसी दिखती हो।

उजो अडूबा ने लिखा, उनकी कहानी, ऑरेंज अब नया ब्लैक है।

अभिनेता-हास्य अभिनेता हेनरी विंकलर ने कहा, अब हमारे पास वास्तव में गर्व करने के लिए उपराष्ट्रपति और प्रथम महिला होगी।

जिम्मी किम्मेल ने लिखा, यह उस देश के लिए एक अच्छा दिन है, जिसे हम प्यार करते हैं। जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई और उन लाइफलॉन्ग रिपब्लिकन को धन्यवाद, जिनकी अंतरात्मा इसे स्वीकार नहीं करेगी, आगे बढ़िए। भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दे।

अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ ने लिखा, अमेरिका। हमने खुद को रीसेट का अवसर दिया है। चलो काम पर लगें।

अभिनेत्री केरी वाशिंगटन ने लिखा, लोगो ने कहा है। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इतिहास बनाने के लिए अपने वोट और अपनी आवाज का इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई।

गायिका डेमी लोवाटो ने लिखा, हमारे 46वें राष्ट्रपति जो बाइडन। मैं इस तस्वीर को पोस्ट करने की प्रतीक्षा कर रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि आप हमारे अगले राष्ट्रपति होंगे। आज हम उन लाखों अमेरिकियों को बधाई देते हैं जिन्होंने बैलट बॉक्स में बाधाओं को पार किया, अपने समुदायों को जुटाया और रिकॉर्ड तोड़ संख्या में मतदान किया। यह हमारा चुनाव था और हम साथ में जीते। अभी भी बहुत काम किया जाना बाकी है, लेकिन आज हम एक-दूसरे के लिए जश्न मनाएंगे।

वहीं कई सेलिब्रिटियों ने ट्रंप के चुनाव जीतने के दावे वाले ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी।

कॉमेडियन चेल्सी हैंडलर ने लिखा, नहीं प्यारे। आप हार चुके हैं। बड़े पैमाने पर।

मॉडल क्रिसी टीजन ने लिखा, हे भगवान, ऐसा लगता है जैसे मैंने एक भारी कंबल को उतारा है।

गायक लिजो ने कमेंट किया, चलो काम करते हैं अमेरिका। प्रभारी लोगों को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है। यह उनके सुनने का समय है। और यह हमारी नीतियों और प्रथाओं में वास्तविक परिवर्तन का समय है।

–आईएएनएस

एमएनएस/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)