असम : भूस्खलन में 1 की मौत, 2 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

गुवाहाटी, 10 जुलाई (आईएएनएस)| असम की राजधानी में लगातार बारिश की वजह से आए भूस्खलन में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारी ने कहा कि गोर्चुक इलाके में एक व्यक्ति नारायण शाह की मौत उस समय हो गई जब आसपास की पहाड़ी से मलबा व पत्थर उनके घर पर आ गिरा।

उन्होंने कहा कि शाह के परिवार के अन्य सदस्य बचने में कामयाब रहे, जबकि शाह मलबे में फंस गए और उनकी मौत हो गई।


अधिकारी ने कहा कि इसी इलाके में एक अलग भूस्खलन की घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

एएसडीएमए ने पहले ही शहर के अंदर व आसपास के पहाड़ी क्षेत्र के निवासियों को अपने घरों को खाली करने की चेतावनी व नोटिस जारी किया था। ऐसा एएसडीएमए ने मानसून सीजन में इलाके में भूस्खलन के मद्देनजर जारी किया था।

अधिकारी ने कहा, “हम अप्रैल से शहर के भूस्खलन से खतरे वाले इलाके में बड़े स्तर पर जागरूकता मुहिम चला रहे हैं। गोर्चुक में हमने लोगों से अन्य इलाकों में जाने को कहा था। लेकिन उन्होंने हमारी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया।”


इस बीच मेघालय सरकार ने संभावित भूस्खलन व बाढ़ जैसे हालात को लेकर चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिले भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इससे यातायात पर असर पड़ा है।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)