असम : हिरासत में महिलाओं का उत्पीड़न करने पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित

  • Follow Newsd Hindi On  
असम : हिरासत में महिलाओं का उत्पीड़न करने पर 2 पुलिसकर्मी निलंबित

गुवाहाटी | असम के दरांग जिले में हिरासत में तीन महिलाओं का कथित रूप से उत्पीड़न करने पर एक महिला कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों बहनों द्वारा दरांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 11 सितंबर को बरहा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी महेंद्र शर्मा और कांस्टेबल बिनीता बोरो को निलंबित कर दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मियों ने छह सितंबर को उनका उत्पीड़न किया था और उनके कपड़े उतरवा दिए थे। आरोपों की जांच शुरू करा दी गई है।

शिकायत के अनुसार, एक लड़की के परिजनों ने एफआईआर दर्ज की थी कि छह सितंबर को एक लड़का उनकी बेटी को भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस द्वारा कथित रूप से लड़के की बहनों को हिरासत में लेकर उन्हें बुरी तरह पीटा गया और उनके कपड़े उतरवाए गए। उत्पीड़न के कारण तीनों बहनों में से एक ने, जो गर्भवती थी, मृत बच्चे को जन्म दिया।


उसी शाम लड़के ने जब लड़की के साथ आत्मसमर्पण कर दिया, तब पुलिस ने तीनों बहनों को रिहा किया।


असम: NRC से बाहर राज्य के बंगाली हिंदू चिंतित


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)