Assam NRC: AIUDF के विधायक अनंत कुमार मालो भी अंतिम लिस्ट से हुए बाहर

  • Follow Newsd Hindi On  
Assam NRC: AIUDF के विधायक अनंत कुमार मालो भी अंतिम लिस्ट से हुए बाहर

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की अंतिम लिस्ट आज जारी कर दी गई है। असम में एआईयूडीएफ (AIUDF) के विधायक अनंत कुमार मालो (Anant Kumar Malo) भी एनआरसी लिस्ट (Assam NRC list) से बाहर हो गए हैं। एनआरसी की सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोगों को शामिल किया गया है जबकि सूची से 19 लाख 6 हजार 657 लोगों को बाहर रखा गया है। एनआरसी के स्‍टेट को-ऑर्डिनेटर प्रतीक हजेला के ने यह जानकारी दी।

असम में आज शनिवार 31 अगस्त को राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई। लिस्ट जारी होने के साथ ही चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आ रहे हैं। मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के दक्षिण अभयपुरी से विधायक अनंत कुमार मालो का नाम इस लिस्ट में नहीं है। वहीं उनके बेटे का नाम भी एनआरसी की लिस्ट में शामिल नहीं है।


वहीं, फाइनल असम एनआरसी लिस्ट में भारतीय सेना से रिटायर्ड ऑफिसर 52 वर्षीय सनाउल्लाह का नाम भी शामिल नहीं है। फाइनल लिस्ट में सनाउल्लाह की दोनों बेटी और एक बेटे का नाम भी नहीं है। हालांकि सनाउल्लाह की पत्नी का नाम इसमें शामिल है।

एनआरसी की सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोगों को शामिल किया गया है जबकि सूची से 19 लाख 6 हजार 657 लोगों को बाहर रखा गया है। एनआरसी के स्‍टेट को-ऑर्डिनेटर प्रतीक हजेला के ने यह जानकारी दी। एनआरसी के समन्वयक प्रतीक हजेला ने बताया है कि इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने कोई दावा नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि जो लोग इससे सहमत नही हैं वे ट्रिब्युनल में अपील कर सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र राज्य के कई इलाक़ों में धारा 144 भी लगाई गई है। जिन लोगों के नाम अंतिम सूची में नहीं होंगे उनकी सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है।


Assam NRC : 400 फॉरनर्स ट्रिब्यूनल्स देखेंगे सूची से निष्कासित लोगों के मामले


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)