Assam NRC Final List 2019: असम NRC की फाइनल लिस्ट जारी, 19 लाख 6 हजार 657 लोग सूची से बाहर

  • Follow Newsd Hindi On  

Assam NRC final list 2019: असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की बहुप्रतीक्षित अंतिम सूची शनिवार सुबह 10 बजे ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इसके मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एनआरसी स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेली ने लिस्ट जारी करते हुए कहा- फाइनल एनआरसी लिस्ट में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार चार लोगों का शामिल किया गया है। जबकि, 19 लाख 6 हजार 657 लोगों को इससे बाहर रखा गया है। जो लोग फाइनल एनआरसी से सहमत नहीं हैं वे फॉरनर्स ट्रिब्यूनल्स में अपील कर सकते हैं।


एनआरसी में अपना नाम कैसे चेक करें?

  • www.nrcassam.nic.in या www.assam.gov.in या www.thefinalnrc.com पर लॉग इन करें।
  • अपने एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर (ARN) टाइप कर कैप्चा डालें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अगर आपका नाम आता है तो अंतिम एनआरसी का हिस्सा नहीं हैं।

एनआरसी की अंतिम सूची से यह पहचान हो सकेगी कि असम में रहने वाला कोई व्यक्ति भारतीय है अथवा विदेशी। पिछले वर्ष 21 जुलाई को जारी की गयी एनआरसी सूची में 3.29 करोड़ लोगों में से 40.37 लाख लोगों का नाम नहीं शामिल था। अब अंतिम सूची में उन लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे, जो 25 मार्च 1971 से पहले असम के नागरिक हैं या उनके पूर्वज राज्य में रहते आए हैं। असम सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की हैं ताकि लोग आसान तरीके से एनआरसी की अंतिम सूची में अपना नाम जांच सकें। इसके लिए विशेष तौर पर कई सेवा केंद्र बनाये गये हैं।

एनआरसी (NRC) क्या है?

एनआरसी(NRC) असम में रह रहे सभी नागरिकों की एक सूची है। वर्तमान में राज्य के भीतर वास्तविक नागरिकों को बनाए रखने और बांग्लादेश से आये और अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को बाहर निकालने हेतु इसे अपडेट किया जा रहा है। पहली बार यह साल 1951 में तैयार किया गया था।


अब आधार डेटा की तर्ज पर सुरक्षित रहेगा NRC डेटा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)