590 किलो गांजा की खेप पकड़ने के बाद असम पुलिस के इस ट्वीट ने महफिल लूट लिया

  • Follow Newsd Hindi On  
590 किलो गांजा की खेप पकड़ने के बाद असम पुलिस के इस ट्वीट ने महफिल लूट लिया

असम पुलिस ने 590 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़े गए इस गांजे की कीमत करोड़ों में है। इसके लिए असम पुलिस की तारीफ हो रही है। तारीफ इस खबर को मजेदार अंदाज में साझा करने के लिए ज्यादा हो रही है। असम पुलिस का ट्वीट देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जिस किसी का भी गांजा खोया है, वो हमसे संपर्क कर सकता है। साथ ही एक आंख मारने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

असम पुलिस ने ट्विटर पर बरामद हुए गांजे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, “छोगलिया चेकपॉइंट से किसी का बीती रात 590 किलो गांजा और ट्रक गुम हो गया है? घबराइए मत हमें मिल गया है। आप धुबरी पुलिस से संपर्क कर सकते हैं, वो आपकी मदद करेगी। शानदार काम टीम धुबरी।”


पुलिस ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें गांजे से भरे 50 बड़े-बड़े कार्टन दिख रहे है। पुलिस ने अत्यधिक विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक स्विफ्ट नाइट ऑपरेशन में ट्रक से ये गांजा जब्त किया है। पुलिस के ट्वीट करने के बाद ये जमकर वायरल हो गया है। जो भी पढ़ रहा है वो हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहा ह। ट्विटर पर लोग असम पुलिस के ह्यूमर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

ये ट्वीट देखिए:


गौरतलब है कि मुंबई पुलिस भी मजेदार ट्वीट्स करने के लिए जानी जाती है। पुलिस द्वारा मजेदार अंदाज में शेयर किये गए संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)