आखिरकार दो फुट के अजीम मंसुरी को मिल ही गई दुल्हन, सगाई हुई पक्की, CM योगी से भी लगाई थी गुहार

  • Follow Newsd Hindi On  

शामली। दो फुट के 26 वर्षीय अजीम मंसुरी (Azim Mansuri) को आखिरकार शादी के लिए प्रस्ताव मिल गया है। अब आने वाले कुछ हफ्तों में उनकी शादी होने वाली है। पिछले महीने अजीम ने उस वक्त सूर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने पुलिस से संपर्क कर उनसे अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने का अनुरोध किया था।

पुलिस को इस बात से बेहद हैरानी हुई थी, लेकिन उन्होंने अजीम की मदद करने का वादा किया था। अजीम ने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई की है और अब वह एक कॉस्मेटिक स्टोर चलाता है। अजीम का कहना था कि उनका कद छोटा होने की वजह से उन्हें अपने लिए जीवनसाथी मिलने में दिक्कत आ रही है।


Ajeem Mansoori 2 foot

उनकी यह कहानी जैसे ही वायरल हुई उनके पास शादी के लिए प्रस्ताव आने लगे। इनमें से एक रिश्ता गाजियाबाद से आया, जिस पर मंसुरी ने दिलचस्पी ली। एक लड़की ने अजीम को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेज कहा, “आप अकेले हैं, मैं भी अकेली हूं। मैं दिल्ली में रहती हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं।”

Ajeem Mansoori


दिलचस्प बात यह है कि अजीम ने साल 2019 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अपने लिए दुल्हन ढूंढ़कर देने के लिए संपर्क किया था। अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी और फिर पुलिस से संपर्क कर उनकी ‘समस्या’ को सुलझाने के लिए गुहार लगाई। छह भाई-बहनों में सबसे छोटे अजीम कैराना के रहने वाले हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)