Atri Vidhan Sabha Seat: अतरी विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच होगी टक्कर, जानें का चुनावी गणित

  • Follow Newsd Hindi On  
bochahan-vidhan-sabha-seat-result-and-history

Atri Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: अतरी विधानसभा सीट जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में आती है । अतरी को लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का गढ़ माना जाता है, मगर 2010 के चुनाव में जेडीयू कृष्ण नंदन यादव इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे।  लेकिन 2015 के चुनाव में आरजेडी ने फिर से इस सीट को अपने नाम किया।

अतरी विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास

इस सीट पर साल 1951 में पहला चुनाव हुआ था, तब यहां से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद यादव जीतने में कामयाब हुए थे। फिर 1956 और 1962 में कांग्रेस के टिकट पर शिवरत्न सिंह जीते। इसके बाद 1967 के चुनाव में किशोरी प्रसाद जीती। साल 1969 में बाबू लाल सिंह, 1972 में महेश्वर प्रसाद सिंह जीतने में सफल रहे।


1988 में जनता पार्टी के टिकट पर मुद्रिका सिंह जीतीं। 1980 में कांग्रेस के टिकट पर सुरेंद्र प्रसाद जीते। 1985 और 1990 में कांग्रेस के टिकट में रंजीत सिंह जीते। 1995 में जनता दल के टिकट पर राजेंद्र प्रसाद ने चुनाव जीता. इसके बाद वह लगातार तीन बार (1995, 2000 और 2005 – फरवरी) विधायक रहे।

अक्टूबर 2005 में हुए चुनाव में आरजेडी की कुंती देवी यादव जीतीं। इसक बाद साल 2010 में हुए चुनाव में जेडीयू के कृष्ण नंदन यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की। जबकि कुंती देवी यादव ने 2015 में फिर वापसी की और आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

Atri Vidhan Sabha : 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

आरजेडी – अनंत सिंह


जाप – सुशील कुमार

जदयू – मनोरमा देवी

Atri Vidhan Sabha winner : अतरी सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Kunti Devi RJD 60687 Arvind Kumar Singh LJP 46870
2010 Krishna Nandan Yadav JD(U) 55633 Kunti Devi RJD 35023
OCT 2005 Kunti Devi RJD 32162 Virendra Singh BJP 29240
FEB 2005 Rajendra Prasad Yadav RJD 63921 Ramashray Pd. Singh SP 36732
2000 Rajendra Prasad Yadav RJD 90858 Birendra Singh BPSP 58824
1995 Rajender Prasad Yadav JD 77133 Krishan Kumar Singh BJP 21468
1990 Ranjit Singh INC 48586 Mahesh Singh Yadav JD 46794
1985 Ranjeet Signh INC 47128 Mahesh Singh Yadav IND 36206
1980 Surendra Prasad INC(U) 43898 Babulal Singh BJP 29891
1977 Mundrika Singh JNP 42605 Mahesh Singh Yadav IND 28567
1972 Maheshwari Prasad Singh NCO 33394 Kishori Prasad IND 22211
1969 Babu Lal Singh BJS 26730 Yugeshwar Singh INC 19937
1967 K. Prasad IND 19707 S. Singh INC 14867
1962 Sheo Ratan Singh INC 13261 Deo Charan Singh IND 8573
1957 Shivaratan Singh INC 13062 Rameshwar Singh Yadav IND 6431
1951 Rameshwar Prasad Yadav IND 7646 Jamuna Prasad Sinha INC 5953

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)