ऑकलैंड की पारी के बाद धोनी, कपिल से आगे निकले जडेजा

  • Follow Newsd Hindi On  

ऑकलैंड, 8 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और 73 गेंदों पर 55 रन बनाए। वह हालांकि टीम को जीत तो नहीं दिला पाए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे जरूर निकल गए। जडेजा ने नंबर-7 पर आकर सातवीं बार अर्धशतक जमाया है। इसी के साथ वह नंबर-7 पर सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने धोनी और कपिल को पीछे किया है। इन दोनों के नाम नंबर-7 पर छह-छह अर्धशतक हैं।


धोनी ने अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। ऐसे में वह जडेजा को पीछ कर सकते हैं। जडेजा का यह कुल 12वां अर्धशतक है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)