Aurai Vidhan Sabha Seat: औराई के रण में भाकपा (माले) और BJP के बीच होगा चुनावी दंगल

  • Follow Newsd Hindi On  
भविष्य की सियासत के संकेत देंगे उप्र उपचुनाव के नतीजे

Aurai Vidhan Sabha Seat: औराई विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी सुगबुगाहट चरम पर पहुंच चुकी है। मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली औराई सीट पर इस बार कौन बाजी मारेगा यह देखने वाली बात होगी। इस बार यहां से भाकपा (माले) और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। भाकपा (माले) ने आफताब आलम को टिकट दिया है तो वहीं BJP ने राम सूरत राय को प्रत्याशी बनाया है।

औराई सीट का इतिहास

प्रसिद्ध साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी इस सीट से साल 1957 से 1962 तक विधायक रहे थे। कांग्रेस के मथुरा प्रसाद सिंह औराई के पहले विधायक थे। पांडव राय के बेटे गणेश प्रसाद यादव 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने। गणेश प्रसाद यादव औराई से छह बार विधायक बने।


साल 2005 में अर्जुन राय ने जदयू के टिकट पर जीत दर्ज की और गणेश प्रसाद यादव के लगातार छह बार विधायक बनने के बाद उनकी जीत के क्रम पर रोक लगा दी। गणेश प्रसाद यादव बिहार सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के पद पर भी रहे। वहीं, 2010 के चुनाव में बीजेपी से टिकट पाने वाले रामसूरत राय ने जीत दर्ज की थी।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, यादव और भूमिहार वोटरों की संख्या सबसे अच्छी-खासी है। यहां ब्राह्मण, कुर्मी, रविदास और पासवान भी अहम भूमिका में हैं। औराई विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,76,384 वोटर्स हैं। जिनमें से 1,49,192 पुरुष और 1,27,190 महिलाएं शामिल हैं।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली थी। राजद ने सुरेंद्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के राम सूरत राय को हराया था।


Aurai Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – सूरत राय

भाकपा (माले) – आफताब आलम

Aurai Vidhan Sabha winner :  औराई के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Surendra Kumar RJD 66958 Ram Surat Ray BJP 56133
2010 Ram Surat Rai BJP 38422 Surendra Kumar RJD 26681
2009 Surendra Kumar RJD 25384 Ram Sura Rai JD(U) 16583
OCT 2005 Arjun Ray JD(U) 44891 Abhay Kumar IND 13521
FEB 2005 Arjun Ray JD(U) 52327 Ganesh Prasad Yadav RJD 21140
2000 Ganesh Prasad Yadav JD(U) 47268 Arjun Roy RJD 34381
1995 Ganesh Pd. Yadav JD 47068 Ram Babu Thakur INC 34250
1990 Ganesh Prasad Yadav JD 65604 Ram Babu Thakur (Ramu) IND 37756
1985 Ganesh Pd. Yadav JNP 47925 Usha Kumari INC 34145
1980 Ganesh Prasad Yadav JNP(SC) 46783 Tribeni Prasad Singh INC(I) 42467
1977 Ganesh Pd. Yadav JNP 46100 Ramjanm Ojha INC 14078
1972 Ram Babu Singh INC 48329 Pandev Rai SOP 30436
1969 Pandav Rai SSP 16590 Ramjanma Ojha PSP 16380
1967 C.M.P. Singh INC 21214 P. Rai SSP 17178

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)