ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम का पता लगाया : इसरो

  • Follow Newsd Hindi On  
Chandrayaan 2 के लैंडर का नाम 'विक्रम' और रोवर का 'प्रज्ञान' क्यों, ISRO ने बताई वजह

चेन्नई| भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने मून लैंडर विक्रम (Moon Lander Vikram) का पता लगा लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता लगा लिया है, लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो सका है।”

इसरो ने कहा, “लैंडर से संपर्क करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।”


इसरो ने हालांकि यह नहीं बताया कि चांद की सतह पर लैंडर इस समय किसी स्थिति में है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने मून लैंडर के सात सितंबर तड़के अपने वास्तविक मार्ग से भटकने और उससे संपर्क टूटने के कारण पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)