ऑस्ट्रेलिया : प्रिंस हैरी विश्व के सबसे बड़े रेत द्वीप के दौरे पर

  • Follow Newsd Hindi On  

केनबरा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रिंस हैरी ने ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक दौरे के दौरान सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े रेत द्वीप फ्रेजर द्वीप का दौरा किया। हालांकि, इस दौरान उनकी गर्भवती पत्नी मेगन मार्कल ने आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रेजर द्वीप क्वींसलैंड के पूर्व में स्थित है और इसका 1,630 वर्ग किलोमीटर हिस्सा वनक्षेत्र है।


ड्यूक ऑफ ससेक्स एक संरक्षण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के पारंपरिक भोजन का लुत्फ उठाएंगे, जिसमें बेरीज और मगरमच्छ का मांस शामिल है।

केंसिंग्टन पैलेस ने शनिवार को घोषणा की थी कि मेगन भी द्वीप की यात्रा करेंगी, लेकिन वह आधिकारिक यात्रा का हिस्सा नहीं है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)