बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानदारी दी। अमिताभ ने लिखा कि इस खबर से वह टूट गए हैं।

67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी।


खबरों के मुताबिक, 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

भारत में वापसी के बाद भी कपूर का स्वास्थ्य अक्सर ध्यान में रहा था। अभिनेता को फरवरी में त्वरित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)