Bagha Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: बगहा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से आगे निकली बीजेपी

  • Follow Newsd Hindi On  
बगहा विधानसभा सीट पश्चिमी चंपारण जिले में है। ये सीट एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। साल1957 से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस की ही पकड़ रही और पार्टी लगातार चुनाव जीतती रही। कांग्रेस ने अब तक 9 बार इस सीट पर अपनी विजय पताका फहराई।

Bagha Vidhan Sabha Seat: बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच तगड़ी भिड़त देखने को मिलेगी। इस बार यहां से कांग्रेस की तरफ से जयेश मंगल सिंह मैदान में हैं तो वहीं BJP ने राम सिंह को चुनावी रण में उतार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि बाजी किसके हाथ लगेगी।

बगहा विधानसभा सीट का इतिहास

बगहा विधानसभा सीट पश्चिमी चंपारण जिले में है। ये सीट एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। साल1957 से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस की ही पकड़ रही और पार्टी लगातार चुनाव जीतती रही। कांग्रेस ने अब तक 9 बार इस सीट पर अपनी विजय पताका फहराई।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में भारतीय जनता पार्टी के राघव शरण पांडे ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। राघव ने जनता दल यूनाइटेड के भीष्म साहनी को 8,183 मतों के अंतर से हराया था। जहां राघव को 44.5% वोट मिले तो वहीं भीष्म साहनी को 39.6% वोट मिले थे।

इस सीट चुनावी समीकरण

इस सीट पर रविदास और मुस्लिम वोटर बड़ी तादाद में हैं। वहीं यादव और ब्राह्मण मतदाता भी इस सीट पर अहम भूमिका निभाते हैं.

कुल वोटरः 2.95 लाख


पुरुष वोटरः 1.59 लाख (53.3%)

महिला वोटरः 1.36 लाख (46.1%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 15 (0.005%)

Bagha Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – राम सिंह

कांग्रेस – जयेश मंगल सिंह

Bagha Vidhan Sabha winner:  बगहा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Raghaw Sharan Pandey BJP 74476 Bhishm Sahani JD(U) 66293
2010 Prabhat Ranjan Singh JD(U) 67510 Ram Prasad Yadav RJD 18455
2009 Kailash Baitha JD(U) 54700 Naresh Ram INC 43825
OCT 2005 Purnmasi Ram JD(U) 60794 Narsingh Baitha INC 42403
FEB 2005 Purnamasi Ram JD(U) 59151 Naresh Ram RJD 27481
2000 Purnamasi Ram RJD 58668 Kailash Baitha IND 39191
1995 Purnamashi Ram JD 61201 Kailash Baitha SAP 21422
1990 Puranmasi Ram JD 56207 Kailash Baitha BJP 11694
1985 Triloki Harijan INC 21385 Punwasi Ram LKD 14723
1980 Triloki Harijan INC(I) 32516 Melaha Mehto BJP 11930
1977 Narsingh Baitha INC 32058 Kanchan Baitha JNP 18825
1972 Narsingh Baitha INC 27216 Suwarn Baitha SOP 9677
1969 Narsingh Baitha INC 16715 Kanchan Baitha BJS 9002
1967 N.S. Baitha INC 14723 K. Harijan PSP 5241
1962 Narsingh Baitha INC 21064 Bhola Raut Mestar PSP 5076
1957 Narsingh Baitha (Sc) INC 15188 Narain Raja Saheb CNPSPJP 9273
1957 Kedar Pandey INC 13377 Girija Shankar Singh IND 7966

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)