Bajpatti Vidhan Sabha Seat: बाजपट्टी विधानसभा सीट पर JDU और RJD के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस सीट से JDU ने अपने मौजूदा विधायक रंजू गीता को एक बार फिर टिकट दिया है। वहीं RJD की तरफ से मुकेश कुमार यादव पर अपनी किस्मत आजमा रहे है। दोनों दल इस चुनाव में अपने-अपने गठबंधन के रूप में मैदान में हैं।
बाजपट्टी विधानसभा सीट का इतिहास
बिहार की बाजपट्टी विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में हैं। 2010 में विधानसभा चुनाव हुए तो रंजू गीता को बतौर प्रत्याशी जेडीयू ने टिकट दिया। दूसरी तरफ आरजेडी के नेता अनवरुल हक मैदान में थे। लेकिन यहां की जनता ने लालू यादव की जगह नीतीश कुमार का साथ दिया।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में बाजपट्टी विधानसभा से डॉक्टर रंजू गीता ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को पटखनी दी थी। जहां आरजेडी को 67,194 मत हासिल हुए, वहीं आरएलएसपी को 50,248 वोट हासिल हुए थे।
इस सीट चुनावी समीकरण
इस सीट पर मुस्लिम और यादव मतदाता अहम भूमिका में हैं। वहीं ब्राह्मण भी यहां अच्छी-खासी संख्या में है।
कुल वोटरः 3.01 लाख
पुरुष वोटरः 1.60 लाख (53.1%)
महिला वोटरः 1.41 लाख (46.8%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.001%)
Bajpatti Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर
जेडीयू – रंजू गीता
आरजेडी – मुकेश कुमार यादव
लोजपा – इंतेखाब आलम
रालोसपा – रेखा कुमारी
Bajpatti Vidhan Sabha winner: बाजपट्टी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Dr. Ranju Geeta | JD(U) | 67194 | Rekha Kumari | RLSP | 50248 |
2010 | Ranju Geeta | JD(U) | 44726 | Md. Anwarul Haque | RJD | 41306 |