Baniapur Vidhan Sabha Seat: बनियापुर विधानसभा में आरजेडी को हराने की जुगत में वीआईपी

  • Follow Newsd Hindi On  
Keoti Vidhan Sabha Seat result and history

Baniapur Vidhan Sabha Seat: बनियापुर विधानसभा सीट शुरूआत से ही राज्य की हॉट सीट मानी जाती रही है।  इस इलाके में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह (Prabhunath Singh) का काफी दबदबा रहा है। नतीजतन उनके परिवार का इस सीट पर लंबे समय से कब्जा रहा है।

इस बार ये सीट एनडीए के धड़े से मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) की पार्टी वीआईपी (VIP) के खाते में गई है और उसने वीरेंद्र कुमार ओझा को टिकट दिया है। वहीं, आरजेडी (RJD) ने यहां से अपने विधायक केदरनाथ सिंह को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।जबकि एलजेपी (LJP) ने इस सीट से तारकेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।


बनियापुर विधानसभा सीट का इतिहास

इस विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो अब तक यहां कुल 16 चुनाव हुए हैं। जिनमें सात बार कांग्रेस, दो बार RJD और एक-एक बार JDU, LJP, निर्दलीय, जनता दल, जनता पार्टी (जेपी), जनता पार्टी और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने फतह हासिल की है। 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से RJD के टिकट पर प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह विधायक बने थे।

केदारनाथ सिंह 2010 में भी यहां से जीते थे। धूमल सिंह ने साल 2000, फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 के चुनावों में यहां से जीत हासिल की थी। कांग्रेस के उमा पांडेय यहां से छह बार विधायक रहे हैं। साल 1957, 1962, 1967, 1972, 1980 और 1985 में वो यहां से चुने गए थे।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर राजपूत और यादव वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है। वहीं, मुस्लिम और ब्राह्मण वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं।


कुल वोटरः 3.11 लाख

पुरुष वोटरः 1.67 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.44 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 3 (0.001%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने लोजपा (LJP) के केशव सिंह को हराया था।

Baniapur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

वीआईपी – वीरेंद्र कुमार ओझा

आरजेडी – केदरनाथ सिंह

लोजपा – तारकेश्वर सिंह

Baniapur Vidhan Sabha winner :  बनियापुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Kedar Nath Singh RJD 69851 Tarkeshwar Singh BJP 53900
2010 Kedar Nath Singh RJD 45259 Virendra Kumar Ojha JD(U) 41684
2005-10-01 Manoranjan Singh JD(U) 32440 Uma Pandey INC 29787
2005-02-01 Manoranjan Singh LJP 32724 Ram Bahadur Rai RJD 24618
2000 Manoranjan Singh IND 37926 Ram Bahadur Rai RJD 35837
1995 Ram Bahadur Rai JD 32479 Uma Pandey INC 31202
1990 Ram Bahadur Rai JNP(JP) 24191 Uma Pandey INC 23593
1985 Uma Pnadey INC 19781 Ram Bahadur Ray IND 17031
1980 Uma Pandey INC(I) 22228 Rama Kant Pandey BJP 16916
1977 Rama Kant Pandey JNP 33336 Uma Pandey INC 10529
1972 Uma Pandey INC 43650 Surya Singh NCO 9871
1969 Ramanand Mishra SSP 22770 Uma Pande INC 20525
1967 U. Pandey INC 19430 R. Mishra SSP 12416
1962 Uma Pandey INC 12979 Triguna Singh SWA 11027
1957 Uma Pandey INC 13666 Sukhdeo Prasad IND 7383
1951 Bishwa Nath Mishra INC 12062 Jugeshwar Pd. IND 7609

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)