Banka Vidhan Sabha Seat: बांका में NDA को पटखनी देना चाहेगा महागठबंधन

  • Follow Newsd Hindi On  
Rajgir Vidhan Sabha Seat result and history

Banka Vidhan Sabha Seat: मंदार की धरती के नाम से चर्चित बांका विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही वीआईपी के लिए चर्चित रहा है। इस सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रशेखर सिंह विधायक रह  चुके हैं। बांका विधानसभा सीट राज्य की अहम विधानसभा सीटों में से एक है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और राम नारायण मंडल विधायक हैं।

बांका विधानसभा सीट का इतिहास

बांका विधानसभा 1951 में अस्तित्व में आई। पहले चुनाव में कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह को जीत मिली थी। अगले चुनाव में भी कांग्रेस ने ही यहां से चुनाव जीता। हालांकि इसके बाद के चुनाव में कांग्रेस को यहां से शिकस्त मिलती रही है। लेकिन 1963 के उपचुनाव में कांग्रेस ने फिर वापसी की।


साल 1967 के चुनाव में उसे एक बार फिर बांका की जनता नकार दिया। फिर कांग्रेस को 1969 और 1972 के चुनाव में फिर जीत मिली। यहां पर शुरुआती दौर में कांग्रेस को जीत मिलती रही। लेकिन 1986 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर जीत नसीब नहीं हुई।

इस सीट का चुनावी समीकरण

बांका विधानसभा सीट पर मुस्लिम, यादव निर्णायक भूमिका अदा करते हैं, वहीं राजपूत, कोइरी, रविदास की तादाद भी अच्छी-खासी है।

कुल वोटरः 2.47 लाख


पुरुष वोटरः 1.31 लाख (53.0%)

महिला वोटरः 1.16 लाख (46.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 1 (0.001%)

बांका विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव  में इस सीट पर बीजेपी के राम नारायण मंडल ने आरजेडी के जफरूल को 3 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। राम नारायण को 52379 (38.36 फीसदी) और जफरूल को 48649 (35.63 फीसदी) वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा के अजीत कुमार रहे थे।

Banka Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी- रामनारायण मंडल

राजद – डॉ जावेद इकबाल

रालोसपा – कौशल सिंह

Banka Vidhan Sabha winner :  बांका के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ram Narayan Mandal BJP 52379 Zafrul Hoda RJD 48649
2014 Ram Narayan Mandel BJP 48651 Iqbal Hussain Ansari RJD 47940
2010 Javed Iqbal Ansari RJD 29047 Ram Narayan Mandal BJP 26637
2005-10-01 Ram Narayan Mandal BJP 44470 Jawed Iqbal Ansari RJD 35200
2005-02-01 Jawed Iqbal Ansari RJD 30886 Ram Narayan Mandal BJP 28982
2000 Ram Narayan Mandal BJP 58648 Iqbal Hussain Ansarai RJD 38426
1995 Javed Iqbal Ansari JD 31864 Ram Narayan Mandal BJP 23072
1990 Ram Narayan Mandal BJP 19696 Bedanand Singh IND 15945
1986 J.Yadav BJP 20934 T.Ansari INC 19672
1985 Chandra Shekhar Singh INC 61743 Beda Nand Singh IND 23426
1980 Thakur Kamakhays Prasad Singh INC(I) 29552 Sideshwar Prasad Singh JNP(JP) 9689
1977 Sindheshwar Prasad Singh JNP 20552 Thakur Kamakhya Prasad Singh INC 13535
1972 Thakur Kamakhya Pd. Singh INC 21172 Braj Mohan Singh NCO 12799
1969 Thakur Kamakhya Pd. Singh INC 21225 Babu Lal Mandal BJS 12001
1967 B.L. Mandal BJS 18312 B.B. Devi INC 12945
1963 Vindhyabasani Devi INC 12288 B.M.Singh IND 10027
1962 Braj Mohan Singh SWA 13448 Vindhayabasani Devi INC 11492
1957 Bindhyabasini Devi INC 9922 Brajmohan Singh IND 8123
1951 Raghwendra Narain Singh INC 11619 Jogendra Prasad Singh IND 3555

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)