Bank Holidays In September 2020: अगर सितम्बर में आप भी अपना बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते है तो हम आपके साथ यहां अगले महीने की Bank Holidays की लिस्ट आपके साथ साझा कर रहे हैं। जिससे आप किसी भी वजह से बैंक जाने का प्लान कर रहें हैं, तो आपको मदद मिल सकती है।
सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर हर छोटे-छोटे लेनदेन में बैंक का प्रयोग करते हैं। हमारे देश के ज्यादातर लोग बैंक पर निर्भर हैं। ऐसे में बैंक आना-जाना लगा रहता हैं। इसलिए अगर आप भी अगले महीने किसी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपको यहां दी गई बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरुर देख लेनी चाहिए।
आरबीआई के द्वारा घोषित की गई बैंक की छुट्टियां-:
Date | Holiday | Day | Regional offices observing holiday |
2 September 2020 | Pang-Lhabsol/ Sree Narayana Guru Jayanthi | Wednesday | Gangtok, Kochi, Thiruvananthapuram |
6 September 2020 | Public holiday | Sunday | All states |
12 September 2020 | Second Saturday | Saturday | All states |
13 September 2020 | Public holiday | Sunday | All states |
17 September 2020 | Mahalaya Amavasye | Thursday | Agartala, Bengaluru, Kolkata |
20 September 2020 | Sunday | Sunday | All states |
21 September 2020 | Sree Narayana Guru Samadhi Day | Monday | Kochi, Thiruvananthapuram |
26 September 2020 | Fourth Saturday | Saturday | All states |
27 September 2020 | Public holiday | Sunday | All states |
Pang-Lhabsol:
यह त्योहार भारत के सिक्किम राज्य में बड़े हर्पोल्लास से मनाया जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि सिक्किम के संरक्षक देवता कंचनजंगा युगों से इस पवित्र भूमि की रक्षा करते आ रहे हैं इसी लिए कंचनजंगा पर्वत के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए इस त्यौहार के माध्यम से उन्हें धन्यवाद कहा जाता है।
श्री नारायण गुरु जयंती (Sree Narayana Guru Jayanthi):
इस दिन को केरल में नारायण गुरु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जो भारत के एक महान संत और समाज सुधारक थे। केरल में इस दिन बैंकों, स्कूलों और कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश होता है।
महालया अमावस्या (Mahalaya Amavasye):
इस दिन, लोग उन पूर्वजों का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के लिए बड़ा त्योहार है।
श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (Sree Narayana Guru Samadhi Day):
केरल में इस दिन सामाजिक सुधारक और संत श्री नारायण गुरु की पुण्यतिथि के रूप में राज्य की छुट्टी होती है।