Barachatti Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: JDU या फिर RJD इस बार कौन लहराएगा बाराचट्टी सीट पर अपना परचम?

  • Follow Newsd Hindi On  
Gaura Bauram Sabha Seat result and history

Barachatti Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार के गया जिले की बाराचट्टी विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक रहने वाला है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर कभी जेडीयू तो कभी आरजेडी जीतती आई हैं। वर्तमान में इस सीट पर आरजेडी का कब्जा है और समता देवी विधायक हैं। इस सीट  पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी विधायक रह चुके हैं।

बाराचट्टी सीट का इतिहास


इस सीट पर सबसे पहला विधानसभा चुनाव 1957 में हुआ था, तब यहा से पीएसपी के श्रीधर नरैन विधायक बने थे। 1962 में मुश्ताक अली खान, 1967 में वीसी भारती, 1969 में भगवती देवी, 1972 में मोहन राम, 1977 में भगवती देवी, 1980 और 1985 में जीएस रामचंद्र दास, 1990 में उमेश सिंह से इस सीट को अपने नाम किया।

साल 1995 और 2000 में आरजेडी के टिकट पर भगवती देवी विधायक बनी। 2005 में जेडीयू के टिकट से जीतनराम मांझी ने यहां से जीत दर्ज की। इसके बाद 2010 के चुनाव में जेडीयू के टिकट पर ज्योति देवी जीती। फिर 2015 में आरजेडी और जेडीयू ने गठबंधन कर लिया और यह सीट आरजेडी के खाते में चली गई। अभी बाराचट्टी से आरेजडी की समता देवी विधायक है।

इस सीट का चुनावी समीकरण


गया की सबसे चर्चित विधानसभा सीट में से एक बाराचट्टी आज भी राज्य के पिछड़े इलाकों में शुमार किया जाता है। यहां की कुल आबादी 2 लाख 77 हजार से अधिक है, जिसमें 52 फीसदी पुरुष और 48 फीसदी महिला मतदाता हैं। पिछले चुनाव में यहां करीब 1 लाख 56 हजार वोट पड़े थे।

बाराचट्टी सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Samta Devi RJD 70909 Sudha Devi LJP 51783
2010 Jyoti Devi JD(U) 57550 Samta Devi RJD 33804
OCT 2005 Jitan Ram Manjhi JD(U) 29298 Samta Devi RJD 25156
FEB 2005 Vijay Kumar RJD 53455 Vijay Paswan JD(U) 24243
2003 Samta Devi RJD 30827 Rajesh Kumar JD(U) 23296
2000 Bhagwatee Devi RJD 26694 Rajesh Kumar SAP 16030
1996 Jeetan Ram Manjhee JD 41404 Krishna Paswan BJP 27775
1995 Bhagwati Devi JD 38610 Ram Swaroop Paswan BJP 13611
1990 Umesh Singh IPF 31823 G.S. Ramchandra Das INC 17165
1985 G.S.Ramchander Das INC 44812 Ramji Manjhee LKD 10032
1980 G. S. Ramchandra Dass INC(I) 24792 Mohan Ram INC(U) 22419
1977 Bhagwati Devi JNP 35540 Ramji Manjhi INC 8451
1972 Mohan Ram INC 12011 Bhagwati Devi SOP 8466
1969 Bhagawati Devi SSP 11927 Vishnu Charan Bharti INC 6433
1967 V. C. Bharti INC 10016 P. Dusadh PSP 5910
1962 Mustaque Ali Khan SWA 8546 Shreedhar Narain INC 7530
1957 Shreedhar Narain PSP 7160 Radha Krishna Prasad Sinha INC 4187

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)