बरेलीः लॉकडाउन तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हमला, कई घायल

  • Follow Newsd Hindi On  
बरेलीः लॉकडाउन तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हमला, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के करमपुर में लॉकडाउन तोड़ने वालों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। थाना इज्जत नगर के करमपुर चौधरी क्षेत्र में यह घटना सोमवार दोपहर को हुई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करमपुर चौधरी गांव में खेत से लौट रहे युवक कश्मीर खान को चीता पुलिस के सिपाहियों ने पीट दिया। इसी बीच आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस और गांव वाले भिड़ गए। इसी बीच गांव वालों ने पुलिस के साथ मारपीट शुरू दी। अपने बचाव में पुलिस ने गांव वालों पर लाठीचार्ज किया। इस बवाल में 4 लोग घायल हुए है। बचाव में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस बवाल में 4 लोग घायल हुए है।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एएसपी के साथ पुलिस की टीमें गांव पहुंची। पुलिस 3 महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इससे पहले रविवार को आगरा में पिनाहट थाना क्षेत्र के भदरौली कस्बे में रविवार की दोपहर भीड़ ने दो सिपाहियों पर हमला कर दिया। लॉकडाउन का उलंघन कर रहे लोगों को ये सिपाही सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझा रहे थे। भीड़ ने सिपाहियों की पीटा। सिपाही जसपाल व योगेंद्र को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं, कन्नौज में बीते शुक्रवार को एक मकान की छत पर नमाज पढ़ी गई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो फावड़े व कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस दौरान एलआईयू सिपाही, चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई थीं।


लॉकडाउन: कन्नौज में नमाज के लिए जुटी भीड़, हटाने गई पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला

यूपी के 68 पुलिसवालों ने मुंड़वाए सिर, लिया कोविड-19 को हराने का संकल्प


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)