BBMP Recruitment 2019: बेंगलुरू महानगर पालिका में 4 हजार पदों पर निकली भर्ती, @ bbmp.gov.in पर करें अप्लाई

  • Follow Newsd Hindi On  
BBMP Recruitment 2019: बेंगलुरू महानगर पालिका में 4 हजार पदों पर निकली भर्ती,@ bbmp.gov.in पर करें अप्लाई

BBMP Pourakarmikas Recruitment 2019: ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका (BBMP) ने पोराकार्मिका ग्रुप डी के 4 हजार पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन BBMP की आधिकारिक वेबसाइट www.bbmp.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2019 है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2019 है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पोराकार्मिका ग्रुप डी के 4000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।


BBMP भर्ती 2019 के अंतर्गत पोराकार्मिका ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं, स्नातक पास होना आवश्यक है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 17,000 -28,950 ग्रेड पे की सैलरी मिलेगी।

BBMP Recruitment 2019 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • BBMP की आधिकारिक वेबसाइट www.bbmp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर BBMP Recruitment 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  • नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं।

    NTA Exams 2019-2020: जारी हुआ UGC NET/JEE Main/NEET/GMAT/CPAT सहित अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)