BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly )की फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली ने फिर से सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।


गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी हुई थी

पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।’’

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)