बच्चों संग क्रिसमस की तैयारी में जुटी ताहिरा कश्यप

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-लेखक ताहिरा कश्यप ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी हैं, और इसमें वो बच्चों की मदद कर रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जहां उनके बच्चे विराजवीर और वरुष्का उनके क्रिसमस के गिफ्ट को पैक करने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में ताहिरा का पालतू डॉगी पीनट भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है।


उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, क्रिसमस की तैयारी। सभी के हाथ और पंजे इसे विशेष बनाने में लगे हुए हैं।

आयुष्मान और ताहिरा बचपन से ही एक दूसरे से प्यार में थे। दोनों ने 2008 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों ने 2012 में अपने बेटे विराजवीर और 2014 में बेटी वरुष्का का स्वागत किया।

–आईएएनएस


एवाईवी-एसकेपी

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)