बड़वानी से बाहर की गईं जमायतें

  • Follow Newsd Hindi On  

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इस्लाम धर्म का प्रचार कर रहीं जमायतों को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया है। ये जमायतें इंडोनेशिया व थाईलैंड से टूरिस्ट वीजा पर आई थीं।

वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मुख्यालय में खुफिया शाखा के पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर ने बुधवार शाम संवाददाताओं से कहा, “इंडोनेशिया व थाईलैंड से आई जमायतें बड़वानी में ठहरी थीं। साथ ही इस्लाम का प्रचार कर रही थीं। इन जमायतों के पास टूरिस्ट वीजा था, मगर वे धार्मिक स्थल पर रुकी थीं। इस संदर्भ में राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी रपट भेजी है।”


व्हीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये जमायतें टूरिस्ट वीजा पर थीं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)