बद्रीनाथ मंदिर समिति के सदस्य बने अनंत अंबानी

  • Follow Newsd Hindi On  

 देहरादून, 8 मार्च (आईएएनएस)| रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य बनाया गया है।

 राज्य सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


अनंत अंबानी अपने पिता के साथ बद्रीनाथ व केदारनाथ मंदिरों के नियमित दशनार्थी रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल हैं।

अनंत अंबानी के अलावा मुख्यमंत्री टी.एस.रावत ने 30 अन्य लोगों को विभिन्न सरकारी कॉरपोरेशनों व संस्थाओं में नामित किया है। इसमें ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)