त्योहारों पर मिठाई खरीदते वक्त रहें सतर्क, ऐसे करें असली खोये की पहचान

  • Follow Newsd Hindi On  
त्योहारों पर मिठाई खरीदते वक्त रहें सतर्क, ऐसे करें असली खोये की पहचान

त्योहारों का मौसम चालू हो गया है। धनतेरस (Dhanteras 2020), दिवाली (Diwali 2020) और भइया दूज (Bhaiyya dooj 2020) पर लोग मिठाइयों की सबसे ज्यादा खरीदारी करते हैं।

कई लोग मिठाई खरीदने के बजाय खोया घर लाकर उससे अलग अलग तरह के पकवान बनाते हैं। ऐसे में हमे सबसे ज्यादा ध्यान खोया के क्वालिटी का रखना चाहिए और घर लाने से पहले उसकी क्वालिटी चेक कर लेनी चाहिए।


बाजार से खरीदा गया खोया नकली भी हो सकता है। मिलावटी चीजें त्योहारों पर बाजार में खूब बिकती हैं। अगर आप असली-नकली मावे में फर्क करना चाहते हैं तो खरीदने से पहले इन तरीकों से क्वालिटी चेक कर लीजिए।

-खोये के जरा से टुकड़े को हाथ के अंगूठे पर थोड़ी देर के लिए रगड़ें। अगर इसमें मौजूद घी की महक देर तक अंगूठे पर टिकी रही तो समझ लीजिए खोया एकदम शुद्ध है। अगर ऐसा नहीं होता तो समझिए ये गड़बड़ है।

-अपनी हथेली पर खोये की एक गोली बनाएं और उसे देर तक दोनों हथेलियों के बीच घूमाते रहें। अगर ये गोली फटने लगे तो समझ जाइए कि खोया शुद्ध नहीं है।


-पांच मिली लीटर गर्म पानी में करीब 3 ग्राम खोया को डालें। कुछ देर बाद जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें आयोडीन सॉलूशन डालें। अगर इसका रंग नीला पड़ने लगे तो समझ जाइए कि ये नकली है।

-आप चाहें तो खोया को खाकर भी असली-नकली की पहचान कर सकते हैं। अगर मावे में चिपचिपाहट महसूस हो रही है तो समझ लीजिए कि वो खराब हो चुका है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)