बिहार : बेगूसराय में दो युवक बने भीड़तंत्र का शिकार, एक की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
बिहार: रेलवे लाइन का सर्वे कर रहे थे इंजीनियर, बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, लोगों ने जमकर पीटा

भीड़तंत्र के हाथों मौत की खबरों की तादाद आजकल बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक बेगूसराय में एक बार फिर लोगों ने भीडतंत्र की तर्ज पर मॉब लिंचिंग जैसी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे दो युवकों की ईट-पत्थर से जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दूसरा सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

आपको बता दें कि मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में की गई है। वहीं संदीप कुमार सिन्हा, जो पनहास का रहने वाला है गंभीर रूप से घायल है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट करवाया है।


क्या है पूरा मामला

खबरों के अनुसार मृतक अमन कुमार पर बाइक लूट सहित लगभग आधे दर्जन मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए भर्रा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों के कोप भाजन के शिकार हुए।

मृतक के साथी संदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक अमन कुमार गांजा पीने का आदी था और गांजा खरीदने के लिए भर्रा गांव पहुंचा था। जहां पूर्व से घात लगाए उसके दुश्मनों ने पिस्तौल एवं ईंट और पत्थर से उन लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)