Belaganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: क्या RJD के अभेध किले में सेंध लगा पाएगी NDA, जानें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Nautan Vidhan Sabha Seat result and history

Belaganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: गया जिले की बेलागंज विधानसभा को आरजेडी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहीं वजह है कि इस सीट से लालू प्रसाद यादव के करीबी सुरेंद्र प्रसाद यादव लगातार छह बार से विधायक बनते आ रहे हैं। लेकिन इस बार लड़ाई रोचक होने वाली है, क्योंकि अबकी बार चुनावी समीकरण पूरी तरह बदले हुए है।

बेलागंज (Belaganj) विधानसभा सीट गया जिले के अंतर्गत ही आता है। गया टाउन की तरह बेलागंज विधानसभा सीट भी बीते 30 सालों से एक ही पार्टी और उम्मीदवार के खाते में हैं। बेलागंज की कमान पिछले 30 साल से आरजेडी के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने संभाली हुई है।


बेलागंज सीट का इतिहास

साल 1962 के चुनाव में कांग्रेस के रामेश्वर मांझी ने यहां से जीत हासिल की थी।  इसके बाद 1967 के चुनाव में इस सीट से एसएसपी के एसएन सिन्हा जीत हासिल की। फिर साल 1969 के चुनाव में कांग्रेस के मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह यहां से चुनाव जीतने में सफल रहे। 1972 के चुनाव में जितेंद्र प्रसाद सिंह इस सीट से चुनाव जीते।

1977 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अभिराम शर्मा और 1980 का चुनाव शत्रुघ्न शरण सिंह जीतने में कामयाब हुए। 1990 से लेकर अब तक हुए 6 चुनाव में सुरेंद्र यादव की जीत हुई। 1990 और 1995 का चुनाव सुरेंद्र प्रसाद ने जनता दल के टिकट पर जीता, इसके बाद 2000, 2005, 2010 और 2015 का चुनाव वह आरजेडी के टिकट पर ही जीतते आ रहे हैं।


इस सीट का चुनावी समीकरण

बेलागंज सीट पर कुल मतदाता संख्या 219514 है। जिसमें पुरुष मतदाता 118054, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 101469 है। 2015 के चुनाव में इस सीट पर 57 फीसदी वोटिंग हुई थी।

बेलागंज सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Surendra Prasad Yadav RJD 71067 Sharim Ali HAM(S) 40726
2010 Surendra Prasad Yadav RJD 53079 Mohammad Amzad JD(U) 48441
OCT 2005 Surendra Prasad Yadav RJD 33475 Md. Amjad JD(U) 27125
FEB 2005 Surendra Prasad Yadav RJD 59154 Md. Amjad LJP 35911
2000 Surendra Prasad Yadav RJD 61840 Krishan Kumar Singh BJP 39106
1998 Mahesh Singh Yadav AGP 38027 Krishan Kumar Singh BJP 15455
1995 Surendra Prasad Yadav JD 62548 Abhiram Sharma INC 33833
1990 Surender Prasad Yadav JD 55799 Abhiram Sharma IND 51297
1985 Abhi Ram Sharma INC 77479 Sheo Bachan Kumar Singh IND 14337
1980 Shatrughna Sharan Singh INC(U) 29847 Mahesh Pd. Yadav IND 27332
1972 Jitendra Pd. Singh NCO 38193 Rameshwar Prasad Yadav HSD 15206
1969 Mithleshwar Prasad Singh INC 15303 Rameshwar Prasad Yadav SHD 12602
1967 S. N. Sinha SSP 15709 M. P. Singh INC 13078
1962 Rameshwar Manjhi INC 13233 Bhagwati Devi SOC 7044

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)