Belhar Vidhan Sabha Seat: बेलहर सीट पर RJD और JDU के बीच की जंग को LJP ने बनाया रोमांचक

  • Follow Newsd Hindi On  
Sitamarhi Vidhan Sabha Seat result and history

Belhar Vidhan Sabha Seat: बिहार का बेलहर विधानसभा सीट बांका लोकसभा सीट के अंतर्गत है। बेलहर विधानसभा सीट के तहत फूली डूमर, बेलहर और चंदन का इलाका आता है।  हाल के चुनाव में इस सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच मुकाबला होते आया है, इस बार भी मुकाबला इन दोनों पार्टियों के  बीच ही माना जा रहा है। लेकिन लोजपा की दावेदारी ने इस सीट के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

बेलहर सीट का इतिहास

बेलहर विधानसभा सीट 1962 में अस्तित्व में आई। यहां हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह को जीत मिली। अगले ही चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन 1972 में एक बार फिर वो वापसी करती है और शकुंतला देवा यहां से  विधायक चुनी गई।


1977 में देशभर में कांग्रेस को फिर से ये सीट गंवानी पड़ी। हालांकि 1985 में कांग्रेस ने यहां पर वापसी की। फिर अगले चुनाव में भी कांग्रेस विजयी रही। लेकिन ये उसकी यहां पर आखिरी जीत थी। आरजेडी को बेलहर में 2000 में पहली बार जीत मिली। रामदेव यादव के दम पर आरजेडी का यहां पर खाता खुला। इसके अगले चुनाव में भी आरजेडी ने ये सीट जीती।

साल 2005 के उपचुनाव में रामदेव यादव को हार का सामना करना पड़ता है। जेडीयू के जनार्दन मांझी उन्हें मात देते हैं। 2005 के बाद 2010 और 2015 के चुनाव में भी जेडीयू को जीत मिली। गिरिधारी यादव यहां से दोनों बार जीतने में सफल रहे. इस तरह से बीते कुछ चुनावों से इस सीट पर जेडीयू का दबदबा रहा है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव खास निर्णायक भूमिका में हैं वहीं मुस्लिम, राजपूत, रविदास की तादाद भी यहां अच्छी खासी है। साल 2015 में इस सीट पर 54.5% वोटिंग हुई थी।


कुल वोटरः 3.03 लाख

पुरुष वोटरः 1.61 लाख (53.1%)

महिला वोटरः 1.42 लाख (46.9%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (0.00%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव यहां से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव ने 70 हजार 348 वोट हासिल किए थे। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 54 हजार 157 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 16 हजार 191 वोट से हरा दिया था।

Belhar Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू- मनोज यादव

राजद – रामदेव यादव

रालोसपा – शैलेन्द्र कुमार

लोजपा – बेबी यादव

Belhar Vidhan Sabha winner : बेलहर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Giridhari Yadav JD(U) 70348 Manoj Yadav BJP 54157
2010 Giridhari Yadav JD(U) 33776 Ramdeo Yadav RJD 26160
2005-10-01 Janardan Manjhi JD(U) 32970 Ramdeo Yadav 27142
2005-02-01 Ramdeo Yadav RJD 25405 Janardan Manjhi JD(U) 14900
2000 Ramdeo Yadav RJD 45892 Deosharan Singh SAP 30781
1995 Ram Dev Yadav JD 37180 Chandra Mauleshwar Singh Lalan INC 17400
1990 Chandra Mouleshwar Singh Lalan INC 24784 Sushil Kumar Yadav BJP 23530
1985 Siyaram Rai INC 33506 Chandra Mauleshwar Singh IND 16108
1980 Chandra Mauleshwar Singh (Lallan IND 20939 Chaturbhuj Prasad Singh JNP(SC) 13082
1977 Chaturbhuj Prasad Singh JNP 18079 Chandra Mouleshwar Singh Lalan IND 8185
1972 Shakuntala Devi INC 14822 Chaturbhus Prasad Singh SOP 9757
1969 Chaturbhuj Prasad Singh SSP 11529 Awadh Behari Rai IND 9676
1967 C.P. Singh SSP 13347 S. Prasad PSP 7144
1962 Raghvendra Narain Singh INC 21025 Bhubneshwar Jha PSP 7326

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)